अमित बिश्नोई
मेरठ। मेरठ में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को जहां दिन भर में 6 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 33 नए संक्रमित मिले हैं। मौत और नए संक्रमित मिलने के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टेंशन फिर से बढ़ गई है। वहीं कोरोना की चेन तोड़ना कठिन चुनौती बना हुआ है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 705 पहुंच गई है। जिले में 209 एक्टिव केस हैं। वहीँ मौत का आंकड़ा 54 हो गया है
मेडिकल बुलेटिन में आज 6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई| मरने वालों में आज सभी की उम्र 60 वर्ष से कम थी, इनमें दो महिलाऐं और चार पुरुष थे|
मंगलवार को होने वाली मौतों के अनुसार परीक्षितगढ़ के व्यक्ति की मेडिकल में मौत हुई है। इसके अलावा जाकिर कॉलोनी और रोशनपुर डोरली के रहने वाले व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है। वहीं विकासपुरी के रहने वाले एक संक्रमित ने लोकप्रिय हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। उधर, सराय लालदास के कारीगर की सुभारती मेडिकल में मौत हो गई। जाग्रति विहार में रहने वाली महिला की सुभारती मेडिकल में मौत हो गई|
रिपोर्ट के मुताबिक आज 427 सैम्पल्स की टेस्टिंग हुई जिनमें 33 में कोरोना की पुष्टि हुई| मेरठ में अबतक 18550 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें 17503 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है|

