तबादले के बाद प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज निकले कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेशतबादले के बाद प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज निकले कोरोना पॉजिटिव

Date:


तबादले के बाद प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज निकले कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. दिलचस्प बात ये है कि देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला कर दिया गया था. उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है. हालांकि अब सवाल उठ रहा था कि उनका तबादला क्यों किया गया. दरअसल, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के गनर में कोरोना की पुष्टि हुई थी. इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को एसआरएन के सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था और उनका सैंपल किया गया था. मंगलवार सुबह एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. अब उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है.

देर रात हुआ था तबादला
देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला कर दिया था. उनकी जगह अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है. सत्यार्थ अनिरुद्ध की अगुवाई में ही प्रयागराज पुलिस ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती केस का खुलासा किया था. इस मामले की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related