शोपियां में सुरक्षा बलों ने किया तीन आतंकियों का सफाया

फीचर्डशोपियां में सुरक्षा बलों ने किया तीन आतंकियों का सफाया

Date:


शोपियां में सुरक्षा बलों ने किया तीन आतंकियों का सफाया

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के तुर्कवंगम क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। इन तीन आतंकियों के सफाए के साथ शोपियां जिले में पिछले 10 दिनों के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 17 आतंकियों को मार गिराया।

अधिकारियों के अनुसार तुर्कवंगम क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर तलाशी कर रहे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोतरफा फायरिंग में तीन आतंकियों की मौत हो गई। मारे गए आंतकियों के पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। इन आतंकियों के शव के पास से दो एके राइफल और एक आइएनएसएएस राइफल बरामद की गई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में तुर्कवंगम क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान जब सुरक्षा बलों ने आतंकियों के छिपे होने का स्थान पता लगा लिया तो उन्होंने घेराबंदी कड़ी कर दी। आतंकियों ने चारों और से खुद को घिरे देखकर फायरिंग शुरू की। इसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। यह अभियान पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से चलाया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...