कोरोना इफेक्ट : सरकारी स्कूलों में बढ़ी बच्चों की संख्या,प्राइवेट में हो रही कम

फीचर्डकोरोना इफेक्ट : सरकारी स्कूलों में बढ़ी बच्चों की संख्या,प्राइवेट में हो...

Date:


कोरोना इफेक्ट : सरकारी स्कूलों में बढ़ी बच्चों की संख्या,प्राइवेट में हो रही कम

देहरादून। सन 2000 में आया कोरोना (Corona) आज भी लोगों की जिंदगी में नासूर बना हुआ है। इससे जहां लाखों लोगों की जान गई है। वहीं इससे कई परिवारों की रोजी रोटी भी छीन लिया। अपने बच्चों के लिए भविष्य के जो सपने परिजनों ने देखे थे। उस पर भी कोरोना ने ग्रहण लगा दिया। प्रदेश में भी कोरोना का काफी गहरा असर पड़ा है। हालात ये हैं कि कोरोना के चलते आर्थिक रूप से टूटे परिवार अब अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। यहीं कारण है कि पिछले दो सालों में प्रदेश के सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ी है। वहीं प्राइवेट स्कूल में ये संख्या कम हो रही है। इस वैश्चिक महामारी के चलते पहली और दूसरी लहर के बाद से प्राइवेट स्कूलों की हालात काफी खराब हुई है। प्राइवेट स्कूलों में बच्चे नहीं होने से स्टाफ को निकाला जा रहा है।

Read also: जर्मनी में कोरोना के मामलों की संख्या दोगुनी होनी की संभावना : मंत्री

वहीं नौकरी न होने या बिजनेस ठप होने पर अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से नाम कटा रहे हैं और सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या करीब 44 हजार बढ़ी है। जबकि कोरोना के बाद से निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूल अब पसंद बन रहे हैं। वहीं शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सरकारी स्कूल में 10 प्रतिशत बच्चों की वृद्धि हर स्कूल में हुई है। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों 44 हजार छात्रों की वृद्धि हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...