उत्तर प्रदेश में बेकाबू हो रहा है कोरोना: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ भी हुए संक्रमित वही प्रियंका गाँधी ने कर रखा है खुद को आइसोलेट

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बेकाबू हो रहा है कोरोना: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ भी...

Date:


उत्तर प्रदेश में बेकाबू हो रहा है कोरोना: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ भी हुए संक्रमित वही प्रियंका गाँधी ने कर रखा है खुद को आइसोलेट

यूपी में कोरोना से हो रहा है लोगो का हाल बेहाल क्योकि उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है। कोविड-19 वेबसाइट के अनुसार 11 जून को प्रदेश में 596 केस मिले और ठीक 8 महीने बाद सोमवार को 572 नए मामले सामने है जो की चिंता का विषय है। रविवार तक प्रदेश में कोरोना के कुल 552 नए मामले थे जो दिन पर दिन अपनी रफ़्तार बढ़ाये जा रहा है।  

Read also- यूपी में दो दिन में दोगुने हुए कोविड से संक्रमित मामले

प्रियंका गाँधी के परिवार में भी एक व्यक्ति और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले है जिसके बाद प्रियंका ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए प्रियंका गाँधी ने बताया कि उनकी कोविद रिपोर्ट तो नेगेटिव है किन्तु डॉक्टर कि सलाह के अनुसार उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है।  

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय कि रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।  

प्रदेश में सोमवार तक ठीक हुए मरीजों कि संख्या 34 थी। कुल कोरोना के एक्टिव केस 2,261 हैं जिनमे से 2100 से अधिक कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत कि खबर नहीं आई है जो राहत कि बात है।  

Read also- अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव (लीड-1)

विभिन्न जिलों में कोरोना के बढ़ते केस 

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले है जहा कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढे जा रहे है जिनमे गाजियाबाद सबसे ऊपर है।  इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, आगरा, मेरठ और वाराणसी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर से सटे जगहों जैसे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मामले सबसे अधिक है । 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related