कोरोना वायरस के मामले पुरे देश में ही तेज़ी से बढ़ रहे है जिसका साफ़ असर खेलों पर भी दिख रहा है। दुनिया के कई बड़े-बड़े टूर्नामेंट और लीग इस वायरस के कारण रोके जा चुके है। भारत में चलने वाली रणजी ट्ऱॉफी भी इस वायरस का शिकार हो गयी है जिसे कोरोना के बढ़ते मामले के चलते रोक दिया गया है।
Read also- रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ कोरोना, टेस्ट पॉजिटिव
रणजी ट्रॉफी भारत का शीर्ष घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट है जिसे देश भर में बढते कोरोना केस के कारण रद्द कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होनी थी। मंगलवार को बीसीसीआई के पीटीआई अधिकारी ने को यह जानकारी दी कि रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला चरण 13 जनवरी से शुरू होना था लेकिन बढ़ते हुए कोविद केसेस के कारण इसे स्थगित किया जा रहा है।
Read also- बिहार के मंत्री ने कहा- लोग कोरोना के साथ जीना सीखें, हर बार लॉकडाउन संभव नहीं
हालांकि, रणजी ट्रॉफी के कई खिलाडी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है जिसमे बंगाल टीम से कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आए है। रणजी ट्रॉफी का आयोजन भारत के छह शहरों में होना था जिसमे बेंगलुरू और कोलकाता थे, दोनों ही शहरों में कोरोना के मामलो कि संख्या अधिक है।

