Uttarakhand : कोरोना एक्टिव केस छह हजार के पार, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से कम

उत्तराखंडUttarakhand : कोरोना एक्टिव केस छह हजार के पार, रिकवरी रेट 90...

Date:


Uttarakhand : कोरोना एक्टिव केस छह हजार के पार, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से कम

उत्तराखंड में शनिवार को 728 नए कोरोना संक्रमित मिले, 10 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिनो-दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं रिकवरी रेट भी 90 प्रतिशत से कम हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयीं हैं। ऐसे में पर्यटकों की संख्या में कमी होने और राजस्व की हानि होने की आशंका भी बढ़ रहीं है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ने के साथ पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही है।

उत्तराखंड मंे शनिवार को 728 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 81939 हो गई है। वहीं दस मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 1351 हो गयी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 246, नैनीताल में 132, हरिद्वार में 72, अल्मोड़ा में 41, पौड़ी में 37, पिथौरागढ़ में 32, यूएस नगर में 32 चमोली में 28, उत्तरकाशी में 26, टिहरी में 26, रुद्रप्रयाग में 25बागेश्वर में 21, चम्पावत में 10 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना एक्टिव केस 6207 हो गये हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमितों का रिकवरी रेट 89.61 प्रतिशत हो गया है जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भले ही स्थिति को नियंत्रण में बता रहे हों लेकिन उत्तराखंड वासियों की चिंता कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ बढ़ती जा रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related