ठेकेदार की पत्नी ने अब्बास अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्तार अंसारी पर लगाया पति की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेशठेकेदार की पत्नी ने अब्बास अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्तार अंसारी...

Date:


ठेकेदार की पत्नी ने अब्बास अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्तार अंसारी पर लगाया पति की हत्या का आरोप

मऊ। मऊ (Mau) जनपद के भाजपा सदर के केंद्रीय कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मन्ना सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने मऊ सदर सीट की जनता से अपील किया कि यहाँ से बाहुबली को भगाने का काम कर मेरे साथ न्याय करें । मंजू सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने ना जाने कितनी महिलाओं की मांग और कोख को उजाड़ने का काम किया है । उन्होंने बताया कि हमारे पति पीडब्लूडी (PWD) के ए क्लास के ठेकेदार थे । मुख्तार अंसारी ने उनसे गुण्डा टेक्स की मांग किया लेकिन मेरे पति द्वारा मना कर दिया गया।माफिया द्वारा मेरे पति और उनके साथी की नगर के गाजीपुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दिया गया। उसके बाद उनके मुकदमे में गवाह राम सिंह मौर्या व उनके गनर की पुराने एआरटीओ कार्यालय (RTO office) के समीप गोली मारकर हत्या कर दिया ।

Read also- UP Chunav 2022: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को 24 घंटे तक चुनाव प्रचार से रोका गया, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मंजू सिंह (Manju Singh) ने कहा कि मुख्तार अंसारी बाहुबली है इसलिये वह जाँच और न्याय के रास्ते मे अड़चन पैदा करता है, सदर सीट के लोगो आप सभी अशोक सिंह के पक्ष में वोट करें जिससे मुझे न्याय मिलने में आसानी होगी । उक्त बातें कहते हुए मंजू सिंह भाउक हो गई । अशोक सिंह ने कहा कि जब तक मुख्तार अंसारी कब्र में नही चला जाता तब तक हमारा बदला पूरा नही होगा,लेकिन मेरा बदला कानून के दायरे में रहकर और कानून के रास्ते पर चलकर पूरा होगा, अशोक सिंह ने कहा कि मैं अपराधी नही हु मुझे गोली नही चलाना है । मेरा बदला मऊ की जनता लेगी और माफिया को मऊ से भगाने का काम करेगी। मऊ के सर्वांगीण विकास के लिए एक बार अपने घर के बेटे अशोक सिंह को और सर देखिए देखें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, भाजपा सदर सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह, आनंद सिंह, राघवेन्द्र सिंह, दानिश आजाद उपस्थित रहें ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...