Minister Giriraj Singh in Meerut: नेहरू और गांधी की गलतियों का नतीजा भुगत रहा देश: गिरीराज सिंह

उत्तर प्रदेशMinister Giriraj Singh in Meerut: नेहरू और गांधी की गलतियों का नतीजा भुगत...

Date:

मेरठ। जब देश आजाद हुआ था उस दौरान महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के लिए गए फैसले आज देश की भावी पीढी के लिए नासूर बन गए हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने मेरठ में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तीन दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन कार्यक्रम के उद्धाटन के दौरान कहीं।  

उन्होंने कहा कि विभाजन की रात रावलपिंडी में लाशों से भरी गाड़ियां जब भारत आई तो उस दौरान किसी को चिंता नहीं हुई। 1947 में पूर्वजों की गलती के कारण पूर्ण आबादी का विभाजन नहीं होने के कारण ही आज देश में जनसंख्या बेकाबू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तीन दिवसीय अधिवेशन में बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। 

Also read: जिन्ना के जिन्न को लेकर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना तो सत्यपाल सिंह ने योजनाओं के फायदे का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीप प्रज्वलन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी और राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रशेखर के के साथ मिलकर किया। इस दौरान वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत माता के नारे और वंदे मातरम के साथ भाषण की शुरूआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सभी राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग वाली आंदोलनों को तेज करने की बात कही। 

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम के इस कार्यक्रम में 22 प्रदेशों से 300 पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ने सभी से आवाहन किया कि महाराणा प्रताप की तरह निश्चय करें कि जब तक देश में जनसंख्या कानून लागू नहीं होता। हम भी त्यागी और तपस्वी की तरह इस कार्य में लगे रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, तरुण कुमार गुप्ता, संजय गोयल लोग उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...