Best Camping Places: कैंपिंग के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, आएगा खूब मजा!

ट्रेवलBest Camping Places: कैंपिंग के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, आएगा खूब...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Best Camping Places – गर्मियों की छुट्टियों में लोग कैंप पर जाते हैं, ताकि गर्मियों से रहत मिल सके और परिवार, बच्चों या दोस्तों संग एन्जॉय कर सके। ऐसे में अगर आप भी कैंप का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कैंपिंग की कुछ जगहे बताएंगे जहां आप परिवार, बच्चों या दोस्तों संग खूब मजे कर सकते है। 

Read also: Travel Tips For Couples: पहली बार पार्टनर संग जा रहे है घूमने तो ये टिप्स आएगी आपके काम!

सोनमर्ग

Best Camping Places
Image by Pexels from Pixabay

सोनमर्ग में आप समर कैंप का लुत्फ उठा सकते है, ये जम्मू कश्मीर की बेस्ट जगह है। यहां  प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी और साथ ही हिमालय पर्वतमाला और सिंध सागर दोआब के शानदार नजारों में आप खो जाएंगे। 

चंद्रताल झील

Best Camping Places
Image by riya mishra from Pixabay

चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश में है, यह लाहौल और स्पीति वैली में स्थित है जो समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां कैम्पिंग के लिए काफी पर्यटक आते हैं और खूब एन्जॉय करते है। यहां बजट में कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

सोलंग वैली

Best Camping Places
Image by Fabricio Macedo FGMsp from Pixabay

सोलंग वैली भी हिमाचल प्रदेश में मनाली के रास्ते में है, यहां भी आपकी छुट्टियां बहुत शानदार गुजरेंगी। ये जगह एडवेंचर एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है, आप यहां एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते है। 

Read also: May Travel Destinations: मई महीने में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है ये जगहें!

स्पीति वैली

Best Camping Places
Image by Pexels from Pixabay

स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश में है, ये एडवेंचर लवर्स के लिए लोकप्रिय जगह है। यहां आपकी गर्मी खूब मजे से गुजरेगी, यहां  प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देख आप खो जाएंगे। साथ ही ये जगह कैम्पिंग और एडवेंचर के लिए बेस्ट है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related