Health: गर्मियों में इन फलों के जूस हैं काफी फायदेमंद, जानें कौन-से हैं ये फल

हेल्थHealth: गर्मियों में इन फलों के जूस हैं काफी फायदेमंद, जानें कौन-से...

Date:

इन दिनों गर्मी ने सबके छक्के छुड़ा रखे हैं, जहाँ सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी लोंगो का जीना मुहाल किये हुये है। दूसरी तरफ अब पारा 40 के ऊपर जा पहुँचा है, जिसके आगे एसी-कूलर भी फेल हो जा रहें हैं, वहीं ऐसे में जरूरी है कि पानी अधिक पिया जाये और मौसमी फलों के जूस का आनंद भी लिया जाये।

वहीं इस मौसम में जूस राहत तो प्रदान करते ही हैं, साथ ही साथ शरीर को भी फायदा पहुँचाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही फलों के जूस के बारें में-
आम- 
आम का जूस यानी मैंगो शेक गर्मियों के मौसम खासा लाभ पहुँचाता है, इसके साथ ही इसके दूसरे रूप यानी आम पन्ना भी हम इस मौसम में पी सकते हैं। आम के पन्ने के बारें में बात करें तो यह गले को ठंडक प्रदान करता है और इसके साथ साथ शरीर में ताजगी लाता है।

तरबूज का जूस- 
तरबूज का फल वैसे भी इसी मौसम के लिये बना है, वहीं तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि यह पानी की पूर्ति करने का अच्छा स्रोत माना गया है। वहीं तरबूज में विटामिन- C, B, B2, B3 के अलावा 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है।

रामबाण है नींबू पानी- 
नींबू के पानी में गर्मी के प्रभाव को कम करने की क्षमता होती है, साथ ही यह शरीर को भी अलग ऊर्जा देता है। वहीं नींबू में पाये जाने वाले तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, फोलेट आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।

नारियल का पानी है जानदार-
नारियल का उपयोग कई चीजों के लिये होता है, वहीं नारियल में सम्पूर्ण पोषक तत्व पाये जाते हैं, साथ ही गर्मी में अगर एनर्जी का लेवल लो है तो नारियल पानी उसे बढ़ाता है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...