Parliament Session: मणिपुर को लेकर बरसे राहुल, स्मृति ने उठाया कश्मीरी पंडितों का मामला

नेशनलParliament Session: मणिपुर को लेकर बरसे राहुल, स्मृति ने उठाया कश्मीरी पंडितों...

Date:

Parliament Lok Sabha Session: आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी है। आज कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म और उनको नग्न घुमाए जाने पर पीएम मोदी की चुप्पी पर जवाब मांगा। अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरे दिन लोकसभा में चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में अपनी बात रख रहे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान Rahul Gandhi ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि आप देशप्रेमी नहीं, देशभक्त नहीं आप देशद्रोही हो। प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या कर दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए जवाब दिया।बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे सदन में कांग्रेस को जवाब देंगे। No confidence motion पर बोलने के बाद Congress MP Rahul Gandhi राजस्थान के लिए Parliament House से रवाना हो गए हैं।


Smriti Irani ने दिया जवाब

Smriti Irani ने कहा कि दिल्ली में सिख बच्चों के अंगों को काटकर उनकी मां के मुंह में ठूंस दिया गया। त्रिलोकपुरी में तीस औरतों को एक गांव में ले जाकर दुष्कर्म किया। एक महिला ने कहा कि उसका गैंगरेप हुआ। उसके सामने उसके बेटे को जला दिया। मैं जोड़ों के दर्द पर भाषण नहीं दूंगी। इतना कहूंगी कि जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा। जब ये इन वादियों में गए, तब बर्फ के गोलों के साथ खेले थे। जब प्रधानमंत्री ने 370 को हटाया उसके बाद से तस्वीर बदली है। इन्होंने कहा ये मणिपुर गए थे। यात्रा में गए थे। मणिपुर यात्रा में इन्होंने क्या आश्वासन दिया? Smriti Irani ने कहा कि कांग्रेस का बस चले तो कश्मीर घाटी में धारा 370 फिर से लागू करवा दें। जो सदन से आज भाग रहे हैं उन्हें मैं कहना चाहती हूं कि अब कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं वापस लगने वाली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related