यूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी आज विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मेरठ पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर—घर जाकर वोट मांगे और चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कई कालोनियों में पहुंची और उन्होंने महिला मतदाताओं से सीधा संवाद किया। स्मृति ईरानी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

यूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट
Image Credit Munish Kumar

उन्होंने कि आने वाले 10 फरवरी को याद रखना। वोट देने जरूर जाना और कमल के फूल के सामने वाले बटन को दबाना है। मुस्लिम बस्तियों में पहुंची भाजपा नेत्री ने केंद्र और उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ ही यह भी पूछा कि क्या उन्होंने इन योजनाओं का लाभ लिया हे।

यूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट
Image Credit Munish Kumar

Read also: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला

यूपी चुनावी दंगल 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुस्लिम बस्ती पहुंचकर गिनाई सरकार की उपब्धियां मांगी भाजपा के लिए वोट
Image Credit Munish Kumar

मेरठ पहुंचने पर भाजपा नेत्री का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने ढोल की थाप पर चुनावी गीत गाते हुए स्मृति ईरानी को माला पहनाई। उन्होंने कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में मतदाता संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके बाद वे रोहटा रोड स्थित गांव फाजलपुर पहुंची। जहां पर उन्होंने घर—घर जाकर लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले नेता को अब जनता देखेगी। जनता किसी भी ऐसे ग​लत प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं चुनेगी जो कि दागदार के साथ अपराधी प्रवृत्ति का भी हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related