उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 20 साल में पहली बार चुनावी अखाड़े से बाहर है ये दिग्गज नेता,अब कांग्रेस करेगी ऐसे इस्तेमाल

विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 20 साल में पहली बार चुनावी अखाड़े से...

Date:


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 20 साल में पहली बार चुनावी अखाड़े से बाहर है ये दिग्गज नेता,अब कांग्रेस करेगी ऐसे इस्तेमाल

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 – राज्य के गठन के बाद से कोई भी चुनाव हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरक सिंह रावत की मौजूदगी जरूर रही। वे प्रदेश के दिग्गज अनुभवी राजनीतिज्ञ माने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी राजनीति रणनीति का कायल विपक्षी भी हैं। कुछ विपक्षी नेता गुपचुप तरीके से उनके पास सलाह लेने भी जाते रहते हैं।

Read also: हरक सिंह रावत ने ज्वाइन की कांग्रेस, पुत्रवधु अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल

इस बार विधानसभा चुनाव का दौर चरम पर है। लेकिन इस चुनावी अखाड़े से ये दिग्गज नेता यानी हरक सिंह रावत गायब हैं। विपक्षी और उनके विरोधी इसमें भी उनकी चाल ही मान रहे हैं। कहा जाता रहा है कि पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। लेकिन जानकारों की माने तो टिकट न लेना उनकी ही रणनीति का एक हिस्सा है। वे अपने इस राजनैतिक पैतरे से एक तीर से दो शिकार करने की सोच रहे हैं।

Read also: मुख्यमंत्री धामी ने हरक सिंह रावत को किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, भाजपा ने भी 6 साल के लिए निकाला

हरक सिंह रावत को कांग्रेस की जारी हुई अंतिम सूची में भी शामिल नहीं किया गया है। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वहीं टिकट नहीं मिलने पर उनका कहना है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते। लेकिन हरक के इस बयान में कितनी सच्चाई है या तो ये वो खुद जानते हैं या फिर कांग्रेस। लोगों का मानना है कि दोनों ने जरूर मिलकर कोई ठोस योजना बनाई है। हरक का कहना है कि उन्होंने कई चुनाव लड़े हैं। अब उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरक सिंह चाहे खुद न चुनाव लड़ रहे हों लेकिन वे अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवाने में सफल हो गए हैं। उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाई को पार्टी ने लैंसडान से टिकट दिया है। वे अपनी पुत्रवधू के समर्थन में भी प्रचार करेंगे। हरक सिंह को एक चुनावी रणनीतिकार भी माना जाता है। वे चुनाव लड़ने के माहिर माने जाते हैं। अब जबकि हरक सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो पार्टी उनका लाभ जरूर उठाएगी और दूसरे प्रत्याशियों के निर्वाचन क्षेत्र में उनको प्रचार के लिए भेजेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...