चुनावी फंड की कमी से टिकट लौटाने पर मज़बूर हुई कांग्रेस उम्मीदवार

पॉलिटिक्सचुनावी फंड की कमी से टिकट लौटाने पर मज़बूर हुई कांग्रेस उम्मीदवार

Date:

कांग्रेस पार्टी की आर्थिक स्थिति वैसे भी काफी कमज़ोर है, उसपर उसके कई बैंक खातों को आयकर विभाग वालों ने सील कर दिया है, ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपने दम पर ही चुनाव लड़ना पड़ रहा है, इसी बीच खबर आ रही है कि ओडिशा की पूरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इसलिए इंकार कर दिया है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने भी पैसे देने से इंकार कर दिया है।

सूरत और इंदौर के बाद कांग्रेस पार्टी की ये तीसरी प्रत्याशी हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है , हालाँकि इनके इंकार की वजह सूरत और इंदौर से बिलकुल भिन्न है. सुचारिता मोहंती के मुताबिक पुरी में कांग्रेस पार्टी के लिए माहौल बना हुआ लेकिन चुनाव अभियान चलाने के लिए पैसों की तो ज़रुरत पड़ती ही है. उन्होंने कहा कि वो एक मिडिल क्लास परिवार से हैं, उनके पास इतना पैसा नहीं है, उन्होंने पैसा जमा करने के लिए कई तरह से कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अंत में उन्होंने पार्टी से इस बारे में बात की तो वहां से भी यही कहा गया कि चुनावी फण्ड का इंतज़ाम तो आपको ही करना होगा।

पुरी से भाजपा की तरफ से संबित पात्रा को टिकट मिला है. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैं एक वेतनभोगी पत्रकार थी. पिछले दस बरस में राजनीती में आने के बाद उनके पास जो कुछ भी था उसे दांव पर लगा दिया लेकिन अब मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए कोई फण्ड नहीं इसलिए मजबूरी में मुझे टिकट वापस करना पड़ रहा है. सुचारिता मोहंती ने ये भी कहा कि यहाँ अगर सही ढंग से चुनावी अभियान चलाया जाय तो जीतने का अच्छा मौका है लेकिन चुनावी अभियान चला पाने में मैं बिलकुल असमर्थ हो गयी हूँ. उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनावी फण्ड की कमी हमें चुनाव जीतने से रोक रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related