मेरठ। आईआईएमटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेेंट के होम साईंस विभाग द्वारा इंटीरियर डेकोरेशन वर्कशाॅप का ऑनलाइन आयोजन किया गया। वर्कशाॅप की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिश आनंद ने वेस्ट मेटिरियल को रि-यूज करने के तरीके सिखाये। वर्कशाॅप में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के ईको-फ्रेंडली डेकोेरेटिव आइटम बनाने सीखे। जिससे छात्राओं में क्रियात्मक विचार जागृत हुए औैर उनको इस कलात्मकता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी दिखाई दिया।
डायरेक्टर प्रोफेसर एसके तूर ने मुख्य अतिथि श्रीमती अनिश आनंद का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये कलात्मकता और क्रियात्मकता के संयोजन का उपयोग करने को प्रेरित किया। विभाग के एचओडी डा.इरम मुमताज (होम साईंस) तथा निर्भय कुमार (होटल मैनेजमेंट), फैकल्टी महिमा आरोड़ा, उपासना सिंह, नेहा आनंद ने कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग किया।

