Today weather update मौसम ने ली करवट, सर्द हवाओं से तापमान में आई कमी

नेशनलToday weather update मौसम ने ली करवट, सर्द हवाओं से तापमान में...

Date:

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ रहे तापमान पर सर्द हवाओं ने ब्रेक लगा दिया है। मौसम ने करवट ली है। जिससे अब तापमान में ब्रेक लगा है। मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदला है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है। जिस वजह से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। आज सोमवार को सुबह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस केे कारण ठंडी हवाएं एनसीआर में पहुंच रही हैं। आज सोमवार के बाद इन हवाओं की गति कम होने की संभावना है।

30 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं

इससे तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा। रविवार को दिन में तेज धूप निकली। लेकिन ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया। हालांकि आसमान साफ रहेगा और आज भी तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 30 से 32 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान अब 22 डिग्री पर आ गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है और यह अब 9 डिग्री पर पहुंच गया है।

औसत तापमान में कमी

एनसीआर में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर आज सुबह 77 प्रतिशत दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हवा की रफ्तार 32 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी से बदलेगा मौसम

पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद हवा उत्तर-पश्चिम की ओर चलेगी। लेकिन 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान कम रहेगा। इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी। तब तक 20 से 30 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवा चलते की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क है और धूप भी खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related