यूपी सहित 5 राज्यों में जल्द लग सकती है आचार संहिता, यूपी में तबादलों का दौर जारी

उत्तर प्रदेशयूपी सहित 5 राज्यों में जल्द लग सकती है आचार संहिता, यूपी में...

Date:


यूपी सहित 5 राज्यों में जल्द लग सकती है आचार संहिता, यूपी में तबादलों का दौर जारी

अयोध्या में  जमीन खरीदने के मामले में चर्चा में आये अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी ट्रांसफर किया गया है।

लखनऊ। देश मे बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर गृह मंत्रालय के साथ गुरुवार को एक बैठकी की। यह बैठक चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई। इसका मतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही चुनाव आयोग आचार संहिता लगा सकता है।

यही नहीं बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ भी मीटिंग की, जिसमें बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: पीएम का ज़िंदा लौटना

इसके अलावा चुनाव आयोग राज्य स्तर के अधिकारियों से भी चर्चा करेगी, ताकि चुनावों को लेकर कोरोना संबंधी दिशा निर्देश को सबकी सहमति के साथ जारी कर सके।

अभी हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ने लखनऊ दौरा किया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि जल्द ही वोटर लिस्ट जारी की जाएगी और एक बार नई वोटर लिस्ट सामने आने के बाद ही चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकेगा।  चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तैयारियों के बीच यूपी में तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को राज्य सरकार ने कई जिलों के एक दर्जन से ज्यादा आइएएस   अधिकारियों का तबादला कर दिया है। नई तैनाती वालों को तत्काल ही ज्वाइन करने के आदेश दिए गए है, इन तबादलों को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी की यूपी में सभी रैलियां रद्द, वर्चुअल प्रचार करेंगे

तबादलों के नए आदेशानुसार आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहांपुर में नए जिलाधिकारी को तैनात किया गया है। तो वहीं अयोध्या में  जमीन खरीदने के मामले में चर्चा में आये अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी ट्रांसफर किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...