CM Yogi Emergency Landing: सीएम योगी के हेलीकाप्टर से टकराया पक्षी, बाल बाल बचे

उत्तर प्रदेशCM Yogi Emergency Landing: सीएम योगी के हेलीकाप्टर से टकराया पक्षी, बाल...

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उस समय बाल – बाल बचे जब उनके हेलीकॉटर से एक पक्षी के टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. 

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे.  पुलिस लाइन से उड़े उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गयी जो किसी पक्षी के टकराने की वजह से हुई, हेलीकाप्टर की फ़ौरन आपातकालीन लैंडिंग कराई गयी, इसके बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकल गए. 

Read also: Maharashtra Crisis: अब शिंदे गुट में बगावत की बातें!

वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा के मुताबिक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही कोई पक्षी उससे टकरा गया जिससे हेलीकॉप्टर को फ़ौरन उतारना पड़ा. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे, मुखयमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारीयों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की थी, उससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. मुख्यमंत्री योगी अब सरकारी प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं.  

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए और उसकी तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए थे. यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में मुलाकात की. गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में सीएम योगी ने स्वामी अड़गड़ानंद से बातचीत कर महोत्सव व्यवस्था की पूरी जानकारी ली.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...