- अखिलेश यादव ने कहा, गंदा हो गया है गंगा और यमुना का पानी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जानते है की माँ गंगा और यमुना का पानी गंदा हो गया है। इसलिए समझदार मुख्यमंत्री ने माँ गंगा में डुबकी नही लगाई।
Read also: झांसी में अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा, करेंगे जनसभा को संबोधित
यह कहना है सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिन्होंने जौनपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना लगाया। अखिलेश यादव ने कहा, यदि चंबल नदी का पानी नही मिलता तो नदी में डुबकी लगाना संभव ही नही होता। आज जौनपुर में गोमती की दुर्दशा किसी से छिपी नही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई को रोकने में नाकाम योगी सरकार के राज में सांसद और विधायक प्रदेश के गांवों में घुस भी नहीं पा रहे है। लोगों की आय दुगनी करने का दावा करने वाली भाजपा ने महंगाई दोगुनी कर दी है। खेती करने के लिए किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। डबल इंजन की यूपी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
Read also: अखिलेश यादव ने पूछा, योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार?
अखिलेश यदव ने कहा की भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान हो गयी जनता आने वाले यूपी विधानसभा में चुनाव में भाजपा को जड़ समेत उखाड़ कर फेंक देगी। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।

