नवंबर में आई रानी मुखर्जी की फ़िल्म बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में खास कमाल नही दिखा पाई लेकिन मई में आने वाली फ़िल्म “मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” से लोगो को काफी उम्मीदें है। रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 20 मई 2022 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक।
Read also: रानी मुखर्जी: 15 साल पहले निभाए गए किरदार को दोबारा निभाने में बहुत मजा आया
इस फ़िल्म में एक माँ की सच्ची कहानी को दर्शाया गया है जिसकी घोषणा फ़िल्म निर्माताओ ने सोशल मीडिया पर कर दी है। मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में एक माँ के संघर्ष को दिखाया गया है जो अपने बच्चे के लिए अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार की नींव को भी हिला देती है।
आपको बता दे कि इस फ़िल्म का निर्माण “मेरे डैड की मारुति” की निर्देशक आशिमा छिब्बर ने किया है। रानी मुखर्जी ने अपने बड़े पर्दे के सफर में ऊँचाइयों और लाइमलाइट के साथ-साथ फ्लॉप फिल्मों का दौर भी देखा है। एक लंबे अंतराल के बाद उन्होंने “नो वन किल्ड जेसिका” से बॉलीवुड में वापसी की और अब अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में जुट चुकी है।
Read also: रानी मुखर्जी: बेटी आदिरा को बंटी और बबली 2 आई पसंद
“मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” शुक्रवार, 22 मई 2022 को बड़े पर्दे पर आएगी जिसका प्रमोशन शुरू हो चुका है।

