केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM धामी, विद्युत परियोजनाओं के लिए अनुदान का किया अनुरोध

उत्तराखंडकेंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM धामी, विद्युत परियोजनाओं के लिए अनुदान...

Date:


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM धामी, विद्युत परियोजनाओं के लिए अनुदान का किया अनुरोध

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंटकर उत्तराखण्ड राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अनुदान दिये जाने हेतु नई नीति व दिशा-निर्देश शीघ्र निर्धारित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत कई लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है जबकि कुछ नई परियोजनाओं को प्रारम्भ किया जाना है। इन परियोजनाओं के टैरिफ को कम किये जाने के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिये 90 प्रतिशत केन्द्रांश पर कुल 19665 संख्या सोलर स्ट्रीट लाईटों की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत सोलर स्ट्रीट लाईटों की स्थापना के लिए निर्धारित समयावधि को विस्तारित करने और अवशेष कार्यों को जल्द पूर्ण कराये जाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related