चमोली: उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में प्रलयंकारी हो रही है। भारी बारिश बीती रात हुई बारिश से कई जगह मार्ग बंद हो गए हैं जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार देर रात हुई बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा पागल नाला के पास मलबा आने से बंद हो गया है जिसके बाद एनएच द्वारा मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है
प्रशासन का कहना है कि जल्द मलबा हटाकर मार्ग सुचारू कर लिया जाएगा। वहीं कल रात से ही पिण्डरघाटी में विद्युत आपूर्ति भी ठप्प पड़ गई है।

