अयोध्या पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेशअयोध्या पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Date:


अयोध्या पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राम जन्मभूमि परिसर का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने वाली है। यहां आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा। इससे पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां योगी सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर आए और उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए।मंदिर परिसर में पहले से ही ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने परिसर में होने वाले निर्माण कार्याें की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

कुछ ही देर में वह कारसेवक पुरम पहुंचेंगे, जहां ट्रस्टी और अयोध्या के वरिष्ठ साधु संतों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक होगी। कारसेवक पुरम में ट्रस्टी और प्रमुख साधु-संत बैठक में शामिल होंगे।दरअसल, योगी अयोध्या में तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान वह राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह कारसेवकपुरम में संतों से मुलाकात करेंगे। साधु-संतों से भेंट के बाद वह अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...