Uttarakhand News : Chardham Yatra की शिकायतों के लिए मंत्री हो गए है तैनात, दूर करेंगे समस्या

उत्तराखंडUttarakhand News : Chardham Yatra की शिकायतों के लिए मंत्री हो गए...

Date:

देहरादून। अगर आप चार धाम यात्रा के लिए आ रहे हैं तो रात को यात्रा रूट पर गाड़ी चलाने के प्लान से बिल्कुल न आये। उत्तराखंड सरकार ने रात को वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग के पर्वतीय क्षेत्रों में रात 10 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल उत्तराखंड सरकार पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रहे दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

Also Read : Inside Story – ईद की बधाई या शिवपाल की इमोशनल ब्लैकमेलिंग

परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चार धाम यात्रा के लिए यात्रा चेक पोस्टों का संचालन शुरू हो गया है। इस उन्होंने बताया कि इस साल गत वर्षों से अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते यातायात को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है रहेगा।

Also Read : Uttarakhand News : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड के नियमो में छूट दे दी है। अब किसी भी यात्री को वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट व किसी भी तरह के टेस्ट की अनिवार्यता नही होगी। साथ ही राज्य सरकार ने चारधाम मंदिरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या पर भी निश्चित कर दी है। आपको बता दें कि 3 मई से चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। 6 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। जबकि 8 मई को भगवान बद्री विशाल के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related