Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : Chardham Yatra की शिकायतों के लिए मंत्री हो गए है तैनात, दूर करेंगे समस्या

देहरादून। चारधाम यात्रा पर लगतार मिल रही शिकायतों के बाद उत्तराखंड सरकार की नींद खुली है।   सीएम धामी ने केदारनाथ ओर बद्रीनाथ धाम के लिए दो कैबिनेट मंत्रियों की तैनाती की है। सीएम धामी ने धनसिंह रावत को केदारनाथ धाम तो सुबोध उनियाल को बद्रीनाथ धाम पर यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे। 

Also Read : Uttarakhand Earthquake Today: नेपाल से लेकर उत्तराखंड और यूपी तक डोली धरती, थर्रा उठे लोग

बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सीएम धामी ने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपको बता दे कि चारधाम यात्रा के पहले हफ्ते में ही 20 लोगों की मौत की खबर के बाद पीएमओ ने नाराजगी जताई थी और इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तालाब की थी। पीएमओ के सख्त तेवर के बाद ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाए शौचालय में स्वच्छता भी की जाए। 

Also Read : Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के लिए जारी एडवाइजरी में कोविड मरीजों के लिए खास सलाह

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले यात्री और पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। यही हम सबका दायित्व है। सीएम ने  चार धाम यात्रा के लिए अन्य पर्यटक स्थलों की व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने की बात भी कही।

Exit mobile version