Chardham doors closed: शनिवार शाम से बंद हो जाएंगे चार धाम के कपाट, रविवार को पूजा

उत्तराखंडChardham doors closed: शनिवार शाम से बंद हो जाएंगे चार धाम के...

Date:

Chardham Temple doors closed Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कल 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से शुरू होगा। ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शनिवार को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण चार धाम बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ धाम-केदारनाथ धाम मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे।

चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतककाल

चार धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से शुरू होगा। चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण चारों धाम के मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद चारों धाम में मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न की जाएंगी।

शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा

कल शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। इसके बाद दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर कपाट खोले जाएगें। इसके बाद चारों धामों में सांयकालीन आरती होगी। इसके बाद चार बजे चारों धामों के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

दोनों धामों के कपाट दूसरे दिन रविवार को खोले जाएंगे

इस दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे। दोनों धामों के कपाट दूसरे दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। शाम को होने वाली आरती चार बजे से पहले की जाएगी। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे दूसरे दिन रविवार को तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...