Route Diversion: आज रात से मेरठ में भारी वाहनों के रूट में परिवर्तन,27 तक लागू रहेगा डायवर्जन

मेरठ रीजनRoute Diversion: आज रात से मेरठ में भारी वाहनों के रूट में...

Date:

मेरठ। आज से मेरठ में सभी मार्गों पर रूट परिवर्तन लागू किया जाएगा। आज 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दीवाली के मौके पर आज से ट्रैफिक विभाग ने जिलों के व्यस्त बाजारों की कमान संभाल ली है। मेरठ शहर में पिछले कई दिनों से लोग जाम के झाम से जूझ रहे हैं। मेरठ में आज रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों के लिए रूट बदल दिया जाएंगे। यातायात पुलिस ने आज 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके अनुसार शहर में पांच दिन रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बेगमपुल से खूनी पुल तक भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। आबूलेन में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद किया गया है।

मेरठ यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक 22 अक्टूबर की सुबह सात बजे से मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से भैसाली बस अड्डे पर आने वाले वाहन और रोडवेज बसें जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से दायीं ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से मुड़कर सदर थाने के पास से भैसाली बस अड्डे पहुंचेगी।

जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल-भैसाली बस अड्डे की तरफ तथा हापुड़ रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। दीवाली के लिए खरीदारी के चलते शहर भीषण जाम से जूझ रहा है। माल रोड से बिजली बंबा बाईपास तक रात तक वाहन रेंगते रहे। आबूलेन और सदर बाजार भी भयंकर जाम से जूझ रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

बुढाना गेट, बच्चा पार्क, अहमद रोड, ईव्ज चौराहा, लाला का बाजार, खैरनगर चौपला, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, बहादुर मोटर्स, मेट्रो प्लाजा, भूमिया का पुल, टीपी नगर, लिसाड़ी गेट चौराहा लंबे जाम से जूझ रहा है। कंकरखेड़ा बाईपास और परतापुर तिराहे पर जाम लगा है। शाप्रिक्स माल से बिजली बंबा पुलिस चौकी तक पहुंचने में लोगों को कई घंटे लग रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...