देहरादून। देहरादून पर बढ़ता ट्रैफिक दबाव एक बड़ी समस्या है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पांवटा साहिब तक फोर लेन मार्ग को मंजूरी दी है। ये फोर लेन बल्लूपुर-पांवटा साहिब तक होगा। इस फोर लेन सड़क परियोजना के लिए 1093 करोड़ रुपये की मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने दी। हालांकि इसकी जानकारी परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा की। उनके इस ट्वीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भी प्रदेश की जनता की ओर उनका आभार जताया। दो चरणों में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के दो साल में यानी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Read also: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विभागों का बंटवारा
एनएचएआई ने बल्लूपुर-पावंटा साहिब सड़क को फोर लेन बनाने के बाद इसको दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे से जोड़ने की योजना बनाई है। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण 52 किमी का होगा। जबकि दूसरा चरण 25 किमी का होगा। जो कि इस हाईवे को फोर लेन में बदलेगा। इसके तहत भीड़ भाड़ वाले पांवटा साहिब शहर, हरबर्टपुर से लेकर सुुद्धोवाला तक 25 किमी लंबा ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। इस फोर लेन सड़क के बनने से सात किमी की दूरी कम होगी। इससे समय के साथ ईंधन की बचत भी होगी।

