लाइफस्टाइल डेस्क। Chane ki Roti – ये तो आप जानते ही है की बुंदेलखंड हमेशा से अपने वीरांगनाओं के लिए जाना जाता है। साथ ही इस जगह पर चने की अच्छी पैदावार होती है। इसलिए आज हम आपके लिए बुंदेलखंड की स्टाइल में चने की रोटी कैसे बनाएं उसकी रेसिपी लाए है, चलिए जानते है।
चने की रोटी सामग्री
2 कप चने का आटा, 1 कप गरम पानी, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला।
चने की रोटी रेसिपी ( Chane ki Roti )
पहले गरम पानी की मदद से चने के आटे को गूथ ले, लेकिन आटा न ज्यादा नर्म हो न ज्यादा सख्त। अब सारे मसाले और धनिया पत्ती एवं मिर्च आदि को मिक्स कर ले। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उसे बेसन के परथन की मदद से बेलें ,फिर तवे पर यह रोटी सके।
रोटी को सेकने के बाद उसमे घी या मक्खन लागए। साथ ही इसे बैंगन के भरते या माटर लहसुन की चटनी के साथ परोसे।
बता दे, बुंदेलखंड में बैगन की भरते के साथ चने की रोटी खाने का रिवाज है।
(Image/Freepik)

