सरकार बेचने जा रही है ये सरकारी बैंक, बैंक के शेयर में आया उछाल

बिज़नेससरकार बेचने जा रही है ये सरकारी बैंक, बैंक के शेयर में...

Date:

सरकार ने IDBI Bank को बेचने का फैसला किया है। सरकार ने अपने फैसले के तहत IDBI Bank के एसेट वैल्यूर्स से नया अनुरोध प्रस्ताव आमंत्रित किया है। सरकार IDBI Bank की लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। IDBI Bank के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता पांच जनवरी 2024 तक अपनी बोली जमा कर सकते हैं। सरकार आईडीबीआई बैंक की लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

सरकार LIC के साथ मिलकर बेचेगी IDBI Bank की हिस्सेदारी

केंद्र सरकार ने IDBI Bank की बिक्री का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने आरएफपी जारी करते हुए कहा कि IDBI Bank परिसंपत्ति के लिए बोलीदाता पांच जनवरी 2024 तक अपनी बोली जमा कर सकते हैं। दीपम ने IDBI Bank के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति की बोली प्रक्रिया पिछले सप्ताह रद्द कर दी थी। बोलीदाताओं की तरफ से अपेक्षित बोली रकम नहीं मिलने के चलते ऐसा किया गया है।

मानदंडों की होगी समीक्षा

सरकारी सूत्रों के अनुसार बोलीदाताओं से अच्छी बोली प्राप्त करने के लिए कुछ बोली मानदंडों की समीक्षा के बाद जल्द एक नया आरएफपी आमंत्रित किया जाएगा। बोली के लिए आवेदन करने वाले परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं को indian bankruptcy और शोधन अक्षमता बोर्ड, SEBI या Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) के पास registered होना जरूरी है।

IDBI Bank की सरकार बेचेगी हिस्सेदारी

बता दें कि सरकार एलआईसी के साथ मिलकर IDBI Bank में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तेयारी कर रही है। इसके लिए जनवरी 2024 में कई interest letter (ईओआई) मिले थे। दीपम के सचिव तुहिन कांत पाण्डेय ने पिछले हफ्ते कहा था कि आईडीबीआई बैंक रणनीतिक बिक्री सौदा आगे बढ़ रहा है। लेकिन यह चालू वित्त वर्ष में पूरा नहीं हो पाएगा।

IBDI बैंक शेयर में तेजी

आईडीबीआई बैंक के शेयर में आज तेजी देखने को मिली है। आईडीबीआई बैंक का शेयर आज बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। IDBI बैंक का शेयर 61.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले 5 दिनों से IDBI बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई है। यह करीब 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। बीते 6 महीनों में IDBI बैंक के शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। पिछले एक साल में यह 15 प्रतिशत से अधिक उछला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related