बाजार:- आज के समय मे हर अभिभावक अपने बच्चो के बेहतरीन भविष्य के सपने देखता है और कई बार उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजता है। कई लोग धनी होते हैं और आसानी से अपने बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए भेज देते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनको अपने बच्चों को बाहर पढ़ने भेजने से पहले कई बार सोचना पड़ता है और अपनी आर्थिक स्थिति के चलते वह अपने बच्चों को कई दफा बाहर पढने नहीं भेज पाते हैं।
लेकिन आज के समय मे बहुत से बैंक ऐसे हैं जो की अभिभावकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की कवायद में जुटे हुए हैं और उनके बच्चों के उज्वल भविष्य हेतु उन्हें एजुकेशन लोन प्रोवाइड करवा रहे हैं। इस लोन का उपयोग कर अभिभावक अपने बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए भेजते हैं और उनके सपनों को उड़ान देते हैं। वही कुछ बैंक ऐसे हैं जो की एजुकेशन लोन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं कौन से बैंक बच्चो के भविष्य हेतु प्रोवाइड करवा रहे हैं बेस्ट एजुकेशन लोन….
IDBI Bank :-
यह बैंक सबसे सस्ता शिक्षा लोन प्रदान करता है। बैंक बाजार के अनुसार, 6.75 प्रतिशत पर लोन देता है। यह सात साल में लोन चुकाने के टाइम पीरियड के साथ 20 लाख रुपये के Education Loan के लिए EMI 29,942 रुपये होगी।
Indian Bank;-
यह सरकारी स्वामित्व वाली बैंक है जो की सस्ता एजुकेशन लोन देती है। ये बैंक भी आपको 20 लाख का लोन 6.9 फीसदी पर दे रहा है इस लोन की अवधि भी 7 साल के लिए है और इसकी EMI 30,088 रुपये होगी।
Central Bank Of India:-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 20 लाख रुपये के Education Loan के लिए 6.85 प्रतिशत ब्याज लेगा। इसमें भी लोन चुकाने की अवधि 7 साल की होगी और इस दौरान इसकी EMI 30,039 रुपये होगी।
Union Bank:-
यह राज्य सरकार के स्वामित्व वाली बैंक है, जो छात्रों को महज 7 प्रतिशत की ब्याज की दर से 20 लाख तक का Education Loan सात साल के लिए देती है। इस दौरान इसकी EMI 30,185 रुपये देनी होगी।
SBI:-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यह देश का सबसे बड़ा बैंक है यह भी Education Loan उपलब्द करवाता है। एसबीआई छात्रों को 20 लाख तक का Education Loan 7.25 प्रतिशत ब्याज की दर से देता है। बैंक ये लोन 7 सालों के लिए देता है। इस दौरान इसकी EMI 30,340 रूपये रहेगी।

