Places To Visit With Mom: बना रहे है मां के साथ घूमने का प्लान, तो ये जगहे है परफेक्ट!

ट्रेवलPlaces To Visit With Mom: बना रहे है मां के साथ घूमने...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Places To Visit With Mom – दोस्तों, ऑफिस के साथियों के साथ तो शयद अपने खूब घुमा होगा, लेकिन इस बार क्यों न कुछ नया ट्री किया जाए। इस बार आप अपने वीकेंड ट्रिप में अपनी माँ के साथ घूमने का प्लान बनाएं। यकीन मानिए, आपकी ट्रिप यादगार तो रहेगी ही लेकिन साथ ही आपकी माँ भी बेहद खुश हो जाएगी। तो चलिए फिर बिना देर किए जानते है ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप अपनी माँ के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। 

गोवा

Places To Visit With Mom
Image by Judith Scharnowski from Pixabay

जी हाँ, गोवा , ये जरुरी नहीं की गोवा दोस्तों या कपल्स के साथ घूमने लायक जगह है बल्कि आप चाहे तो अपनों मां को लेकर गोवा जा सकते है। आप यहां अपनी माँ के साथ खूबसूरत बीच पर मस्ती कर सकते है, शाम के समय समुद्र किनारे वक्त बिता सकते है। इसके अलावा, उन्हें लेट नाइट पार्टी या क्रूज पार्टी पर भी ले जा सकते है। ये उनके लिए बिलकुल नया होगा। 

Read also: Trekking Places In Himachal Pradesh: जून में ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है हिमाचल प्रदेश की ये जगहें!

दार्जिलिंग

Places To Visit With Mom
Image by Vikramjit Kakati from Pixabay

दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल में सुकून भरी छुट्टी आप अपनी माँ के साथ बिता सकते है, यहां आप माँ को आराम करने का मौका मिलेगा और साथ ही वहां की प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। 

मनाली

Places To Visit With Mom
Image by Anir Mitra from Pixabay

मनाली भी माँ के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है, यहां गर्मी के मौसम में सुकून मिलेगा और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। आप  मां के साथ मनाली की सड़कों, झरनों पर साइट व्यू कर सकते है और मनाली माल रोड पर शॉपिंग भी। इसके अलावा, मनाली से कुछ दूर सोलांग वैली भी घुमा सकते हैं।

Read also: Ladakh Travel Tips: पहली बार बना रहे है लद्दाख घूमने का प्लान, तो जान ले ये बाते!

हरिद्वार

Places To Visit With Mom
Image by Jeevan Singla from Pixabay

हरिद्वार का सफर भी काफी सही रहेगा, अगर आपकी माँ आध्यात्म और आस्था में यकीन रखती हैं तो यहां जरूर जाएं। उन्हें हरिद्वार की पवित्र नगरी के दर्शन  कराएं,  हरकी पौड़ी पर स्नान कराएं और मनसा देवी या चढ़ीदेवी, लक्ष्मण झूला और ऋषिकेश भी घुमाएं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related