लाइफस्टाइल डेस्क। Pudina Aloo Chaat Recipe: गर्मियों में पुदीना का सेवन सबसे बढ़िया माना जाता है, ये पाचन के लिए काफी बेस्ट होता है। साथ ही ये विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत भी है। लोग लू से बचने के लिए जूस में पुदीना या हर तरह की चटनी में पुदीना डालते है। लेकिन आज हम आपको इसकी चटनी की रेसिपी नहीं बातएंगे बल्कि हम लाए है कुछ नया जो की है पुदीना आलू चाट। ये शाम को स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पुदीना आलू चाट सामग्री: धनिया पत्ती, पुदीना की पत्तियां, छोटा अदरक आधा इंच, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/2 छोटा चम्मच सफेद नमक, 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच बटर, 1 छोटा चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, सेव, बारीक कटा प्याज और 2 चम्मच अनार के दाने।
Read also: रसोई Bytes: बूंदी नहीं तैयार करे साबूदाने का रायता, ये रही रेसिपी!
पुदीना आलू चाट रेसिपी (Pudina Aloo Chaat Recipe) –
पहले आलू को उबाल लें और मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दे। अब चटनी बनाने के लिए धनिया पत्ती, पुदीना की पत्तियां, आधा छोटा इंच अदरक, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक 1/2 छोटा चम्मच सफेद नमक, 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस को ग्राइंड करके रख ले। इसके बाद, आलू को फ्राई करें और बटर और तेल को गर्म कर जीरा और आलू डालकर फ्राई करें। बस अब आलू को प्लेट में डालें इसमें पुदीना चटनी और चाट मसाला मिक्स करे। अब धनिया पत्ती, बारीक प्याज, पुदीना चटनी, सेव और अनार दाना डालकर सबको सर्व करें।

