नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट CTET के दिसंबर 2022 सत्र के परिणाम की घोषणा कर दिया है। परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षार्थी अपना स्कोर चेक करने के लिए वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी का परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा।
इस बार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET दिसंबर 2022 के पेपर 1 के लिए 17,04,282 परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,22,959 ने परीक्षा दी थी और 5,79,844 परीक्षार्थी ने क्वालिफाई किया है। वहीं, पेपर 2 में, पंजीकृत परीक्षार्थी की कुल संख्या 15,39,464 है। उनमें से 12,76,071 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3,76,025 परीक्षार्थी ने क्वालिफाई किया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबरों का उपयोग करके वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET Result देख सकते हैं।
CBSE CTET Dec 2022 Results स्कोर कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
परीक्षार्थी सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। CBSE CTET Dec 2022 Result को देखने के लिए होम पेज पर नीली पट्टी में स्क्रॉलिंग लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। जहां अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन करें। यहां पर सीटीईटी परिणाम/ स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें। भविष्य में उपयोग के लिए परीक्षार्थी मार्क शीट या स्कोर कार्ड प्रिंट आउट लेकर इसे अपने पास सहेज सकते हैं।

