Ex CM राबड़ी देवी के घर CBI की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ

नेशनलEx CM राबड़ी देवी के घर CBI की छापेमारी, जमीन के बदले...

Date:

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर CBI टीम ने छापेमारी की है। यह छापेमारी जमीन के बदले नौककरी मामले में की गई है।
राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज सोमवार सुबह CBI टीम पहुंची।

जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती सहित 14 लोग आरोपी हैं। बता दें 15 मार्च को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। जिस समय CBI टीम पहुंची, राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी में थीं।

सिंगापुर से किड़नी ट्रांसप्लांट कराकर लौटे हैं लालू प्रसाद

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर पिछले महीने लौटे हैं।
विधान परिषद् सदस्य और उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह इस समय घर में मौजूद हैं। राबड़ी देवी के आवास में उप मुख्यमंत्री और विधानसभा सदस्य तेजस्वी यादव भी रहते हैं।

पूछताछ का कार्यक्रम पहले से तय

सूत्रों की मानें तो CBI टीम द्वारा पूछताछ का कार्यक्रम पहले से तय था। इसके लिए CBI ने नोटिस भेजा था। पहले यह पूछताछ CBI आफिस में होनी थी। बाद में राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ करने के लिए टीम पहुंची। एक दर्जन अधिकारियों की टीम गाड़ियों में राबड़ी देवी आवास पहुंची है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...