अवैध माइनिंग केस में सीबीआई ने अखिलेश को भेजा समन

उत्तर प्रदेशअवैध माइनिंग केस में सीबीआई ने अखिलेश को भेजा समन

Date:

समाजवादी पार्टी को राज्यसभा चुनाव में अभी कल उनके अपने सात विधायकों ने भाजपा से मिलकर ज़ोरदार झटका दिया था और आज सपा प्रमुख को एक और बड़ा झटका मिला है. अवैध माइनिंग केस में अखिलेश यादव को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख पर इस कार्रवाई को शिकंजा कसना माना जा रहा है, सीबीआई ने उन्हें 160 CRPC के तहत समन भेजा। अखिलेश को पूछताछ के लिए कल यानि 29 फरवरी को सीबीआई कार्यालय जाना होगा।

जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख को इस मामले में एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए समन किया गया है। बता दें कि इलाहबाद उच्च न्यायालय ने 28 जुलाई 2016 को केस दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामला दर्ज किया था. जिलाधिकारी हमीरपुर, जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ 120 बी, 379, 384, 420, 511। प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 13(1), (d) के तहत केस दर्ज हुआ था. 2019 में 5 जनवरी को 12 जगहों पर सीबीआई ने छापे भी मारे थे और काफी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया था.

सीबीआई ने क्रिमनल पीनल कोड 160 के तहत अब इस मामले में गवाह के तौर पर अखिलेश को बुलाया है. अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, इसी के साथ 2012 से 2013 तक खनन मंत्रालय भी उन्हीं के पास था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...