दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ट्विटर पर जानकारी दी है कि उनके घर पर आज सबेरे सीबीआई की टीम पहुंची. सीबीआई की इस रेड पर मनीष सिसोदिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अच्छे कामों से रोकने की कोशिश है सीबीआई का यह छापा। बता दें कि कुल 21 जगहों पर सीबीआई के छापे पड़े हैं. जारी है. ये सारे छापे शराब कारोबार से जुड़े हुए मामले में पड़े हैं. दरअसल दिल्ली की नई आबकारी पालिसी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है और दिल्ली व केंद्र सरकार आमने सामने हैं.
मनीष सिसोदिया के घर पर पड़े सीबीआई छापे की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है. केजरीवाल ने कहा कि अजीब संयोग है कि आज ही के दिन विदेशी अख़बारों में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था और यहाँ के स्कूलों की तारीफ छपी है और आज ही के दिन केंद्र के इशारे पर सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम के घर पर छापा मारा है. वहीँ मनीष सिसोदिया ने सीबीआई का स्वागत करते हुए कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं और लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि अच्छे काम करने वालों को परेशां किया जाता है.
Read also: B. C. Khanduri: पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, चिकित्सक ने दी आराम करने की सलाह
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए हमारे प्रयासों को रोका नहीं जा सकता, उन्होंने कहा कि हम जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द से जल्द सामने आ सके हालाँकि हमें पूरा विशवास है कि अन्य केसों की तरह इस मामले में भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं निकलेगा, अपने बात को रखते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुझपर लगे सारे आरोप झूठे हैं, दरअसल यह लोग स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों से बहुत परेशान हैं.

