शादी फंक्शन में इस तरह कैरी करें छोटे बालों को, दिखेंगे परफ़ेक्ट

लाइफस्टाइलशादी फंक्शन में इस तरह कैरी करें छोटे बालों को, दिखेंगे परफ़ेक्ट

Date:


शादी फंक्शन में इस तरह कैरी करें छोटे बालों को, दिखेंगे परफ़ेक्ट

न्यूज़ डेस्क : छोटे बाल यूं तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो यकीनन यह छोटे बाल आपको परेशान कर सकते हैं.यानि छोटे बालों को अच्छे से सेट नही कर पते जिसके कारण आपका लुक परफेक्ट नहीं होता.

जहां लम्बे बालों में आप कई तरह के स्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं, वहीं छोटे बालों में केवल कुछ ही स्टाइल्स बनाए जा सकते हैं.अगर आपके बाल भी छोटे हैं तो आपको बता देते हैं कि किस तरह दे सकते हैं इन्हें सही लुक.

लो ट्विस्ट बन :

यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे शॉर्ट हेयर से मीडियम हेयर पर आसानी से बनाया जा सकता है.यह हेयरस्टाइल बेहद आसानी से बन जाता है.इसके लिए आप लो बन बनाकर उसे हेयर स्प्रे की मदद से सेट करें और बॉब पिन की मदद से उसे फिक्स करें.अपने बन को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप बन में हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल जरूर करें।

ट्विस्ट नॉट :

वेडिंग डे के लिए ट्विस्ट नॉट हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगता है.चूंकि आपके बाल छोटे हैं, इसलिए आप आगे की तरफ से स्टाइलिंग पर फोकस करें.इसके लिए आप फ्रंट से ट्विस्ट नॉट बना सकती हैं या फिर बाजार में आर्टिफिशियल बन भी मिलते हैं.आप उसे भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मेसी चिग्नन :

मेसी चिग्नन ऐसा हेयरस्टाइल है जो बनाने में आसान है और शॉर्ट हेयर ब्राइड के लिए एक बेहतरीन हेयरस्टाइल है.इसके लिए पहले आप हेयर स्प्रे को बालों पर अप्लाई करें.

इसके बाद फ्रंट सेक्शन से बालों को थोड़ा-थोड़ा बैक काम्ब करें.इसके बाद सारे बालों को लेकर लो पोनीटेल बनाएं.अब आप बालों को घुमाते हुआ बन बनाएं और पिन की मदद से उसे फिक्स करें.

अब अपनी उंगलियों की मदद से इसे एक मेसी लुक दें अंत में आप खूबसूरत हेयरएसेसरीज की तदद से अपने हेयरस्टाइल को सजाएं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related