- कानपुर मंडल में गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए बनी लिस्ट
- सबसे ज्यादा फतेहपुर के 6 अपराधी और कानपुर के चार अपराधी इस लिस्ट में
अपराधियों को बख्शने के मूड में योगी सरकार बिल्कुल भी नहीं है. हर जिले के अफसरों को निर्देश दिए गए थे कि जो बड़े अपराधियों को चिन्हित करें. राजनीतिक संरक्षण वाले या खुद राजनीति में सक्रिय लोगों को बेनकाब करने की मुहिम चल रही है. मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और विजय मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है. कानपुर मंडल की बात की जाए तो सबसे ज्यादा छह अपराधी फतेहगढ़ और कानपुर नगर के हैं. अब इस सूची में कानपुर मंडल से एक और नया नाम जुडऩे जा रहा है औरैया के एमएलसी कमलेश पाठक का. गैंगस्टर का मुकदमा कर संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई के लिए मंडल के जिलों से तैयार 27 अपराधियों की सूची में एमएलसी के साथ उनके दो भाइयों का नाम भी दर्ज है.
क्या बोले आइजी?
आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिन अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी उनमें कानुपर नगर के चार, कानपुर देहात के तीन, इटावा के पांच, औरैया के चार, कन्नौज के पांच व फतेहगढ़ के छह नाम हैं. इस सूची में बिकरू कांड से जुड़े अपराधी शामिल नहीं हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अलग से कार्रवाई चल रही है. अपराधियों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है. 15 दिनों में कार्रवाई पूरी हो जाएगी. सूची में औरैया से विधान परिषद सदस्य कमलेश पाठक और उनके दो भाई संतोष पाठक व रामू पाठक के नाम भी शामिल हैं.

