कप्तान का भरोसा मैदान पर बेस्ट देने में मदद करता है: कुलदीप

स्पोर्ट्सकप्तान का भरोसा मैदान पर बेस्ट देने में मदद करता है: कुलदीप

Date:


कप्तान का भरोसा मैदान पर बेस्ट देने में मदद करता है: कुलदीप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। कुलदीप यादव नेकहा कि विराट ने न सिर्फ उन्हें अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया, इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने उनके खेल को सुधारने में उनकी काफी मदद भी की।

कुलदीप ने कहा, ‘अगर आपका कप्तान आप पर विश्वास करता है, तो मैदान पर अपना बेस्ट देना आसान हो जाता है। विराट से हम बहुत सी चीजें सीखते हैं जैसे कि कठिन परिस्थितियों का सामना कैसे करें। वह कभी भी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में असफल नहीं होते हैं। मुझे याद है कि जब मैं टीम में नया था तो उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वास्तव में अब भी वह हमेशा मेरे साथ हैं। वह हमेशा आपके कौशल की सराहना करते हैं और हमारे बीच एक शानदार ट्यूनिंग है।’

विराट की सबसे बड़ी खूबी का खुलासा करते हुए कुलदीप ने कहा, ‘विराट की सबसे अच्छी खूबी यह है कि वह टीम और खिलाड़ियों को काफी अच्छे से समझते हैं जिससे हमारा काम आसान हो जाता है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related