अक्षय तृतीया पर खरीदे महज एक रुपये में खरा सोना

बिज़नेसअक्षय तृतीया पर खरीदे महज एक रुपये में खरा सोना

Date:

व्यापार:- आज हिंदुओं का प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया है। हिन्दू धर्म मे मान्यता है कि अगर कोई आज के दिन सोना खरीदता है तो यह उसके लिए काफी शुभ होता है और उसके भाग्य को चमकाता है। लेकिन आजकल महंगाई का दौर इतना बढ़ गया है कि हर कोई अपने धन को बचाकर चलना चाहता है और कम पैसा खर्च करके अपने मन की इच्छाओं को पूरा करना चाहता है। तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा तरीका जिसे अपनाकर आप।महज एक रुपये में सोना खरीद सकते हैं और आपको एक डिजिटल गोल्ड प्राप्त हो सकता है। 

असल मे अगर आप सोना खरीदने की योजना में है तो 1 रुपये में।सोना खरीदना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 1 रुपये में सोना खरीदने के लिए आप डिजिटल गोल्ड में 1 रुपया इंवेसमेन्ट कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड निवेशकों को ऐसी सुविधा दे रहा है जिसमे वह महज 1 रुपया निवेश कर सकते हैं। यह सोना 999 फीसदी गोल्ड होता है। इसे आप जब चाहे ऑनलाइन बेंच भी सकते हैं। इस सुविधा ने छोटे निवेशकों को अक्षय तृतीया का लाभ भी मिलेगा और वह सोना भी खरीद पाएंगे।
यह एक ऐसा तरीका है जिसमें आप सोना खरीद कर अपने घर पर उसकी होंम डिलीवरी भी करवा सकते हैं। वही इसे अगर 36 माह से कम अवधि के लिए रखा जाता है तो निवेश को इसपर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें डिजिटल गोल्ड की खरीद करना बिल्कुल आसान है इसके लिए आप अपने फोन में गूगल पे, फोन पे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related