Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के आज बढ़े दाम, जानें ताजा अपडेट

बिज़नेसGold Silver Price Today: सोना-चांदी के आज बढ़े दाम, जानें ताजा अपडेट

Date:

Gold Silver Price Today: सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुला। लेकिन बाद में चांदी की कीमत में सुधार देखने को मिला। सोने के वायदा भाव आज 60,700 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी के वायदा भाव 73,200 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने—चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।

सोने का वायदा भाव तेज

सोने का वायदा भाव तेजी के साथ खुला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 6 रुपए तेजी के साथ 60,719 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय MCX कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपए की तेजी के साथ 60,754 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,767 रुपए भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,696 रुपए भाव पर निचला स्तर छू लिया था। मई महीने में सोना वायदा भाव 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

सुस्त शुरुआत के बाद चांदी चमकी

चांदी का वायदा भाव शुरुआत आज सुस्त रहा। MCX पर चांदी बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपए गिरावट के साथ 72,997 रुपए भाव पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 180 रुपए तेजी के साथ 73,320 रुपए भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,359 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,905 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। Comex पर सोना 1980.90 डॉलर प्रति औंस भाव पर खुला है। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1984.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय तक ये 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1984.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी वायदा भाव 23.78 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस भाव पर कारोबार कर रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...