Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ, खरीदने से पहले जानें आज के दाम

बिज़नेसGold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ, खरीदने से पहले जानें आज के...

Date:

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव सुधरकर 60,800 हजार रुपए और चांदी वायदा भाव 73,400 रुपए हैं। सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में सोना-चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। सोने के वायदा भाव सुधरकर 60,800 हजार रुपए और चांदी के वायदा भाव 73,400 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।

सोने के वायदा भाव सुस्ती के बाद तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 36 रुपए गिरावट के साथ 60,686 रुपए भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 96 रुपए तेजी के साथ 60,818 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,820 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,686 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया है। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही है। लेकिन बाद में इसके भाव बढने लगे। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 17 रुपए गिरावट के साथ 73,343 रुपए भाव पर खुला है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपए तेजी के साथ 73, 420 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय चांदी का भाव 73,557 रुपए पर दिन का उच्च और 73,158 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। बाद में सोने के भाव में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 1984.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला है। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1987.30 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 1988.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी वायदा भाव 23.82 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related