Share Market update: इन शेयरों ने एक महीने में निवेशकों को करा दी ताबड़तोड़ कमाई

बिज़नेसShare Market update: इन शेयरों ने एक महीने में निवेशकों को करा...

Date:

Share Market update: शेयर बाजार में कई शेयर की कीमत एक रुपए भी नहीं। लेकिन बीते एक महीने में इन शेयरों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई करा दी है। ऐसे में इन शेयरों की चर्चा करना जरूरी है जो सुपर पेनी स्टॉक होने के बाद निवेशकों को मोदी कमाई कराकर उनको मालामाल बना रहे हैं। इसी के साथ उन्हें अमीर बना दिया है।

एक महीने में कराई ताबड़तोड़ कमाई

शेयर बाजार में हर तरह के स्टॉक की अपनी अहमियत होती है। चाहे हो लार्ज कैप या फिर मिडकैप और स्मॉल कैप। उतनी ही अहममित पेनी और सुपर पेनी स्टॉक की है। देश के स्टॉक बाजार में ऐसे कई शेयर हैं। जिनकी कीमत एक रुपया भी नहीं। लेकिन बीते एक माह में इन शेयरों ने निवेशकों को डबल डिजिट में रिटर्न दिया। ऐसे में इन स्टॉक्स का जिक्र काफी जरूरी होता है। इसका कारण है कि आने वाले सालों में यही शेयर अपर कैटेगिरी में पहुंचते हैं। ये मल्टीबैगर स्टॉक कहलाते हैं। ऐसा पहले कई शेयरों के साथ इतिहास रहा है। बताते हैं कि आखिर एक रुपए से कम वाले शेयर प्रदर्शन एक महीने में कैसा देखने को मिला है।

सावाका बिजनेस शेयर की कीमत मौजूदा समय में 88 पैसे है। 17 नवंबर को इस कंपनी के शेयर में 4.76 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। बीते एक महीने में इसने निवेशकों को 7.32 फीसदी का रिटर्न दिया है।

श्री गणेश बायोटेक इंडिया लिमिटेड के शेयर का दाम 88 पैसे है। शुक्रवार को 4.76 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बीते एक महीने में कंपनी ने निवेशकों करीब 14.29 प्रतिशत कमाई कराई है।

विसागर फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर की कीमत 77 पैसे है। इस शेयर में शुक्रवार को करीब 1.28 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली। लेकिन एक महीने में ​कंपनी के स्टॉक में 5.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ग्रीनक्रेस्ट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड शेयर की मौजूदा कीमत 70 पैसे है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 1.45 प्रतिशत की तेजी आई। एक महीने में कंपनी 12.90 प्रतिशत की कमाई कराई है।

यामिनी इंवेस्ट का शेयर 79 पैसे का है। इस शुक्रवार को इस स्टॉक में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। बात अगर एक महीने की करें तो निवेशकों को 6.76 प्रतिशत की कमाई हुई है।

गोल्ड लाइन इंटरनेशनल फिनवेस्ट लिमिटेड के शेयर का दाम 75 पैसे है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.17 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। एक महीने में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 11.94 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

मोनोटाइप इंडिया कंपनी के शेयर की कीमत 52 पैसे है। शुक्रवार को कंपनी शेयर 1.96 प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ। एक महीने में कंपनी ने निवेशकों को 6.12 प्रतिशत की उछाल दी है।

एवांस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 54 पैसे है। इस शेयर में शुक्रवार को 1.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बीते एक महीने की बात करें तो निवेशकों को 35 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...