Tax Saving Schemes: जानिए नए वित्त वर्ष 2022-2023 में किस स्कीम्स के साथ आप कर सकते है Tax Saving

बिज़नेसTax Saving Schemes: जानिए नए वित्त वर्ष 2022-2023 में किस स्कीम्स के...

Date:

हर व्यक्ति के लिए टैक्स सेविंग (tax saving) की काफी अहमियत है और हम अक्सर ही ऐसे निवेश विकल्पों को ढूंढते रहते है जिससे हम टैक्स बचा सके। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए टैक्स बचाने वाले निवेश विकल्प अधिक महत्व रखते है। यदि आप भी इस नए वर्ष नयी शर्तो के साथ एक बेहतर विकल्प ढूंढ रहे है तो यहां दी गयी जानकारियों को अवश्य पढ़े।  

एक आम व्यक्ति के लिए सेक्शन 80सी महत्व रखती है जिसके तहत व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स में बचत पा सकता है। इस सेक्शन के तहत आप निम्नलिखित निवेश विकल्पों में निवेश करके टैक्स में छूट पा सकते है।

पीपीएफ (PPF) 

पीपीएफ अर्थात पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) जिसके द्वारा आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते है और इस स्कीम में आपको सेक्शन 80सी तहत कर में छूट भी मिल जाती है। इस स्कीम के ब्याज आय और मैच्योरिटी अमाउंट पर भी किसी तरह का कर नहीं लगा होता है अर्थात यह पूरी तरह से टैक्स-फ्री (tax-free) है। आप घर बैठे या किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक द्वारा अपना पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते है जिसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है।  

Read also- Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप के नए फीचर्स व्यावसायिक चैट्स को बनाएंगे आसान

ईएलएसएस (ELSS)

ईएलएसएस अर्थात इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (Equity Linked Savings Scheme) एक प्रकार का म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual fund) स्कीम है जिसका लॉक इन पीरियड मात्र तीन साल का है। इस स्कीम द्वारा आपका निवेश अमाउंट फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाता है जिसके अधिक रिटर्न्स की गुंजाइश होती है। इस स्कीम में निवेश की गयी राशि द्वारा प्राप्त रिटर्न पूर्ण रूप से टैक्स फ्री होता है। 

बीमा पॉलिसी (Insurance Policy)

जीवन या स्वास्थ्य बिमा एक व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है क्यूंकि इससे केवल जीवन की सुरक्षा ही नहीं होती बल्कि आपको आयकर में छूट भी प्राप्त होता है। बिमा पॉलिसी के द्वारा आप सेक्शन 80सी के तहत टैक्स सेविंग कर सकते है। आप रेगुलर प्रीमियम में 25,000 रुपये तक बचा सकते है वही माता-पिता के कवर पर आपको 50,000 रुपये तक का कर में छूट मिल सकता है। बिमा का रिन्यूअल प्रीमियम भी टैक्स-फ्री होता है। 

Read also- टैक्स चोरी की जांच में कंपनी पूरा सहयोग कर रही है : शाओमी 

एनपीएस (NPS)

नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme), यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए शुरू की गयी थी जिसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को  रिटायरमेंट के बाद मासिक आय देना है। आप किसी भी बैंक द्वारा अपना एनपीएस अकाउंट शुरू कर सकते है जिसमे आपको सेक्शन 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स में बचत मिलती है। रिटायरमेंट के बाद आपको इस स्कीम के द्वारा मासिक आय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।  

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related