बुधवार को Share बाजार की मंथली एक्सपायरी, कॉमोडिटी, MCX में कारोबार शाम 5 बजे से

बिज़नेसबुधवार को Share बाजार की मंथली एक्सपायरी, कॉमोडिटी, MCX में कारोबार शाम...

Date:

Share Market News: आज शेयर बाजार बकरीद की छुटटी के चलते बंद हैं। आज बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी दिखी थी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 64 हजार के पार और एनएसई निफ्टी 19000 का आंकड़ा पार कर गया।

बकरीद की छुट्टी के कारण शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को कारोबार नहीं होगा। कैपिटल मार्कट और मनी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। शेयर बाजार बंद होने के कारण बीएसई और एनएसई इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी किसी सेगमेंट में खरीद-बिक्री नहीं होगी। अब बाजार कल 30 जून को खुलेंगे। बता दें कि बुधवार यानी 28 जून को बकरीद छुट्टी का एलान किया था। आखिरी समय में छुट्टी को बदलकर 29 जून किया गया था। इसके कारण मंथली एक्सपायरी बुधवार को हो गई। बाजार में अब अगली छुट्टी 15 अगस्त को होगी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में जबरदस्त तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स इस सीजन में पहली बार 64 हजार के पार पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 19000 अंकों का आंकड़ा पार कर गया। कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में मेटल, फार्मा सेक्टर शेयरों में खरीदारी दिखी। इससे बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। BSE Sensex 63,915.42 अंकों पर बंद हुआ। जबकि NSE Nifty 154.70 अंक उछाल के साथ 18,972.10 लेवल पर बंद हुआ। दोनों Index पहली बार इतने ऊचे स्तरों पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स ने 64,050 जबकि निफ्टी 19,011 अंकों का उच्च स्तर पार किया।

करेंसी और कॉमोडिटी आज रहेगा बंद

बकरीद के चलते इक्विटी के अलावा करेंसी और कॉमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं होगा। एमसीएक्स पर मॉर्निंग सेशन में कारोबार नहीं हुआ। हालांकि शाम को ट्रेडिंग शुरू होगी। कॉमोडिटी बाजार में आज गुरुवार शाम पांच बजे से कारोबार शुरू होगा जो 11.30 से 11.55 बजे तक खुले रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related