वजन के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखेगी ये हेल्दी चाय

लाइफस्टाइलवजन के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखेगी ये हेल्दी...

Date:

हम भारतीय चाय के इतने दीवाने हैं कि जब चाहे इसकी चुस्कियां ले लेते हैं। देशभर में अलग-अलग तरह की चाय के साथ इसे पीने वाले भी विविधताओं से भरे हुए हैं। अगर हर जगह चाय का क्रेज है तो क्यों न अपने मेन्यू में ऐसी चाय शामिल की जाए जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हो बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो आज हम आपको ऐसी ही एक टेस्टी रेसिपी बताएंगे। और साथ ही ये भी बतायेंगे कि हेल्दी चाय कैसे बनाई जाए, जिसे पीने से वजन कम होगा, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और दिल भी स्वस्थ रहेगा।

इस स्वादिष्ट चाय की रेसिपी को आचार्य प्रतिष्ठा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर साझा किया है। कू ऐप पर मौजूद जाने-माने योग गुरु, आध्यात्मिक वक्ता, लेखक और सांस्कृतिक दार्शनिक आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं, ‘यह चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से परेशान हैं, इम्यूनिटी कमजोर है तो यह चाय आपके लिए है। यह चाय पाचन सुधारती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, शरीर में पानी की कमी दूर करती है। तो देर किस बात की आइए फटाफट जान लीजिए कि इसे कैसे बनाया जाता है।

इसको बनाने के लिए आपको अदरक और नींबू की ज़रूरत पड़ेगी
  • सबसे पहले आपको पैन में एक कप डालना होगा .
  • अब इसमें अदरक का एक छोटा टुकड़ा पीसकर डाल दें.

अगर आपका मन है तो आप इसमें इलायची और तुलसी की पत्तियां भी डाल सकते है .

कुछ देर तक उबालने के बाद इसे उतार लें.

हां, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस चाय को काढ़े की तरह ज्यादा देर तक पकाना नहीं है. अब या तो एक टी-बैग लें और उसमें इसे डालें या आपके पास जो चायपत्ती मौजूद है उसे एक छलनी में डाल दे फिर उसके बाद जो पानी उबल रहा है उसको छलनी में मौजूद चायपत्ती में डाल के छान लें।

बस आपकी हेल्दी और टेस्टी चाय तैयार है.

आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.

हालाँकि, ध्यान रखें कि शहद शुद्ध होना चाहिए। आप इसे सुबह खाली पेट या शाम को भी ले सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को पित्त की अधिकता है तो उन्हें इस चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...