शेयर बाजार लगातार ऊंचाइयों पर

बिज़नेसशेयर बाजार लगातार ऊंचाइयों पर

Date:


शेयर बाजार लगातार ऊंचाइयों पर

मुंबई: लगातार तीसरे दिन BSE Sensex और Nifty 50 रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुए है. आज कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 52773 और निफ्टी 15869 पर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी50 पर आधे स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं और एशियन पेंट दोनों एक्सचेंज पर टॉप गेनर्स रहा. सेंसेक्स की बात करें तो इस पर एसबीआई को छोड़कर सभी बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी रही.

कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,751.83 प्वाइंट पर खुला था और 52,869.51प्वाइंट तक पहुंचा था. इसके बाद सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.42 फीसदी यानी 221.52 प्वाइंट की तेजी के साथ 52,773.05 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 15 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 15 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर आज एसबीआई के अलावा अन्य बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही.

निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.36 फीसदी यानी 57.40 प्वाइंट की बढ़त के साथ 15,869.25 पर बंद हुआ. निफ्टी पर एशियन पेंट, एचडीएफसी लाइफ और एक्सि बैंक समेत 25 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 25 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स पर आज के कारोबारी दिन में सबसे अधिक खरीदारी एशियन पेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में रही. एशियन पेंट 3.18 फीसदी की तेजी के साथ 3041.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ. एशियन पेंट के बाद सेंसेक्स पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक खरीदारी रही. एक्सिस बैंक 1.97 फीसदी की तेजी के साथ 750.75 रुपये और आईसीआईसीआई बैंक 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 645.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Read also: यूपी में 21 जून से खुल जायेंगे रेस्तरां और मॉल, कोरोना कर्फ्यू में रियायत का एलान

सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक बिकवाली बजाज फिनजर्व और डॉ रेड्डीके शेयरों में रही. बजाज फिनजर्व 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 11805.95 रुपये और डॉ रेड्डी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 5414.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद टाइटन 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 1723.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...