यूपी में 21 जून से खुल जायेंगे रेस्तरां और मॉल, कोरोना कर्फ्यू में रियायत का एलान

उत्तर प्रदेशयूपी में 21 जून से खुल जायेंगे रेस्तरां और मॉल, कोरोना कर्फ्यू...

Date:


यूपी में 21 जून से खुल जायेंगे रेस्तरां और मॉल, कोरोना कर्फ्यू में रियायत का एलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में रियायत देने का ऐलान किया गया है. रात के कर्फ्यू में भी ढील दी गई है. नए प्रोटोकॉल के तहत कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक रहेगा. कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट, मॉल को 50% क्षमता के साथ खोला जा सकेगा. इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जायेगी. इसके अलावा फिर से मॉल खोले जा सकेंगे. रेस्टोरेंट में भी ढील दी जाएगी. सीएम ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल के साथ मॉल व रेस्‍टोरेंट खोलने के निर्देश दिए हैं.

बाजार व मॉल खोलने की इजाजत
सीएम ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल के साथ बाजार व मॉल खोलने की इजाजत दी है. रात 9 बजे तक खोले जा सकेंगे बाजार और मॉल. सीएम ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ा दी है. कोविड प्रोटोकॉल के साथ 21 जून से मॉल, रेस्‍टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे. बाजार शाम 7 बजे के बजाए रात 9 बजे तक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे.

Read also: शेयर बाजार लगातार ऊंचाइयों पर

शुरू हो चुकी हैं औद्योगिक गतिविधियां
यूपी सरकार ने पहले ही औद्योगिक गतिविधियों और कार्यस्थलों पर कामकाज की क्षमता और समयसीमा बढ़ा दी है. राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन के काम को भी तेज कर दिया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड के खिलाफ सुरक्षा कवच दिया जा सके.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related